राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए खिलाडी

पाटन. समीपस्थ ग्राम झीट के खो खो खिलाडियों देवेश सार्वे, रामेश्वर ठाकुर, संजना साहू इन तीनो खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है,ये सभी खिलाडी झीट के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे अध्ययनरत है ,गौरतलब है कि स्कूल खेल के तहत हुए सीनियर राज्य स्तरीय दुर्ग जोन की बालक बालिका टीम ने खो खो प्रथम स्थान प्राप्त किया था, ये तीनो खिलाडी भी दुर्ग की टीम से खेल रहे थे और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे झीट के तीनो खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए महारास्ट्र के नाशिक जिले मे 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित 67 वी राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ खो खो टीम का प्रतिनिधितव् कर रही है । चयनित होने पर स्कूल की प्राचार्या भारती दुबे सहित सभी शिक्षको ने बधाई आवाम शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *