आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व मंत्री ने दी बधाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान वरिष्ठ आदिवासी नेता ,वरिष्ठ भाजपा नेता ,पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री,पूर्व सांसद , व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय जी के बनने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने बधाई देते हुए कहा कि विष्णुदेव साय जी प्रदेश सहित देश के वरिष्ठ भाजपा नेता है उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आदरणीय मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए राज्य को विकास के शिखर पर लेजाकर समृद्ध ,विकसित राज्य बनेगा ।
पूर्व विधायक डा दयाराम साहू के कहा की विष्णुदेव साय पार्टी के वरिष्ठ नेता है जिनको भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है जिसके लिए बहुत बहुत बधाई डा सही ने कहा की से जी के नेतृत्व में प्रदेश का समुचित विकास होगा ।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने कहा की प्रदेश को पहली बार आदिवासी प्रतिनिधित्व देते हुए मुख्यमंत्री के पद पर श्री विष्णुदेव साय जी को सौंपी गई है जिसकी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे राज्य के किसानों के उत्थान ,समृद्ध विकास में मोदी जी गारंटी के साथ कार्य होंगे ।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *