महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई


दुर्ग /छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार जिले मे प्राप्त महिलाओं के उत्पीड़न संबंधित सुनवाई कलेक्टर सभाकक्ष मे 30 जून 2020 को प्रातः 11ः00 बजे से 5ः30 बजे तक सुनवाई की जायेगी। जिले कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुये है। इस दौरान नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के आलोक में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी किये निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। आवेदिका व अनावेदक सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय मे बारी-बारी से उपस्थित होने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करने एक-दूसरे के साथ 6 फुट की दूरी बनाये रखेंगे। इसके अलावा चेहरे, मुहॅं और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले माॅस्क व मोटा कपड़े का रूमाल बांधकर आयेंगे। प्रत्येक प्रकरण के सुनवाई के लिए आधा घंटा पूर्व अनिवार्यतः उपस्थित होने के साथ कक्ष मे मास्क लगार प्रवेश होंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *