बेमेतरा में हुए बलात्कार के आरोपियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से तत्काल फाँसी व प्रत्येक जिला में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की माँग को लेकर समाजसेवी राहुल टिकरिहा ने माननीय राज्यपाल के नाम बेमेतरा जिलाधीश तायल को सौंपा ज्ञापन

बेमेतरा— जिला में हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित निर्णय कर फांसी की सजा आदेश देने बाबत व इस प्रकार के कुकृत्य रोकने हेतु प्रत्येक जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना हेतु सौंपा ज्ञापन

राहुल टिकरिहा ने बेमेतरा में हुए बलात्कार मामले को माननीय राज्यपाल को ध्यानाकर्षण कराते हुए लिखा कि आपको मैं छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में हुए हृदय विदारक घटना की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। जिसे सुनकर आपका मन भी झकझोर जाएगा।

घटनाक्रम 1 – महामहिम जी विगत दिनों बेमेतरा जिला के दाढ़ी थाना अंतर्गत एक 12 साल की बच्ची से 2 युवको द्वारा दुष्कर्म करने की कोशिश की गई साथ ही सिरफिरे युवकों ने बच्ची पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी और फरार हो गए। पीड़ित बच्ची को बचाने जब तक नागरिक पहुंचे तब तक बच्ची का शरीर काफी हद तक जल चुका था। पीड़ित बच्ची को बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा बहुत प्रयास किया गया। लेकिन बच्ची ईलाज के दौरान दम तोड़ दी। हाल में आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।

घटनाक्रम 2 महामहिम जी बेमेतरा थाना अंतर्गत 2 जून की रात घर में सो रही 7 साल की मासूम बच्ची को ट्रक ड्राइवर द्वारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने के बाद ट्रक ड्राइवर ने उस बच्ची को गॉव से लगभग 13-14 किलोमीटर दूर फेंक फरार थे। बेमेतरा पुलिस के अथक प्रयास से आरोपी को झारखंड से पकड़ लिया गया है।

महामहिम जी 1 माह के अंतर्गत बेमेतरा जिला में हुई ये दोनों घटना क्षेत्रवासियों के मन को अशांत कर झकझोर दे रही है। आज जिले के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों में दोनों घटना को लेकर आक्रोश है। चूंकि दोनों मामले के आरोपी बेमेतरा पुलिस प्रशासन के गिरफ्त में है। अतः दोनों बच्चियों को न्याय दिलाने और आगे इस प्रकार की घटना न हो इसके लिए आपसे निवेदन है, कि इस प्रकार के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित निर्णय कर आरोपियों को फांसी सजा का आदेश दिया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *