केंद्रीय विद्यालय सी आई एस एफ उतई भिलाई में मनाया गया वार्षिक खेलकूद महोत्सव

उतई ।केंद्रीय विद्यालय सी आई एस एफ उतई भिलाई के प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी के मार्गदर्शन मेंआज वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के विकास में सदैव तत्पर रहता है और इसी के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियां सदैव जारी रहती हैं विद्यालय स्तर, संभाग स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं एसजीएफआई के अंतर्गत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | खेल शिक्षक डॉ. श्री पंकज शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यालय संभाग स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न पदक और मेडल प्राप्त किया वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो , एथलेटिक्स और रस्सी कूद जैसे प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपना परचम लहराते रहते हैं। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद पर फिर विशेष ध्यान दिया जाता है जिसके कारण विद्यार्थी सदैव इन गतिविधियों में प्रयास रहते हैं और सफलता के नए कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं|
समारोह के मुख्य अतिथि श्री बी आर ढाका सीनियर कमांडेंट सीआईएसफ उतई थे । मुख्य अतिथि का आगमन और स्वागत स्काउट गाइड के छात्रों के द्वारा प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी की अगवाई में किया गया तत्पश्चात मशाल प्रज्वलित कर मार्च पास्ट के साथ ही छात्रों ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाया। छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें गुजराती नृत्य प्राथमिक विभाग के छात्रों के द्वारा एरोबिक एवं योग के विभिन्न आसनों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विद्यालय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों एवं विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों की उपलब्धियां – दिव्यांशी उपाध्याय, जयंत कुमार वॉलीबॉल राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। रस्सी कूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में आयोजित हुआ था जिसमें रानी मोग, गरिमा कोसरिया युक्ति वर्मा , निहारिका निषाद ओसिन मिंज , बालक वर्ग में प्रांजल ठाकुर, ऐश्वर्या ठाकुर, अथर्व निर्मलकर, प्रियांशु जैन, राहुल साहू, पुर्वेश देवांगन, योगेश प्रजापति ने हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर रस्सी कूद प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी ने अपने संबोधन में विद्यालय में आयोजित होने वाले एवं विद्यालय में छात्रों की खेलकूद संबंधी गतिविधियों के विषय में वार्षिक विवरण प्रस्तुत करते हुए छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं स्वस्थ तन -मन तथा पोषक आहार के विषय में बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन किया उन्होंने संभाग एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों के विषय में जानकारी प्रदान किया तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि श्री बी आर ढाका जी ने विद्यालय को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए तथा भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया |
कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षको का विशेष योगदान रहा जिसमे कार्यक्रम का संचालन श्री वी के सिंह एवं एकता पाण्डेय ने किया | कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती गीतू, श्री शैलेश बेंजामिन, ए बी सिंग , सुषमा नायक, रोशनी चंद्राकर , मोनिका देवी रीना साहू , डी गिरिया, माधुरी वर्मा, उमेश कुमार संत , पूनम टोप्पो, चंद्रकांत साहू, शेफाली डीन , गमेश्वरी साहू , डीके साहू , नेहा सिंग , आरती सिंग , लुकेश्वर साहू, का विशेष योगदान रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *