जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई का फेसबुक एकाउंट हैक, पढ़े खबर विस्तार से

पाटन.सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ऑनलाइन सिक्योरिटी अब एक चिंता का मुद्दा बन चुका है।आजकल नेट यूजर्स के लिए ऑनलाइन डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी बड़े मुद्दे बन चुके हैं। इसके साथ ही आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैकर्स के निशाने पर हैं।
ताजा मामला यह है कि दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के भाई कमलेश साहू का फेसबुक एकाउंट को हैक कर उनके सभी फेसबुक फ्रेंड के मैसेंजर में मदद के नाम पर पैसा मांगने पर उनके दोस्तों के द्वारा कमलेश को फ़ोन लगाकर पूछने पर मामले का उजागर हुआ। हैकर द्वारा सभी लोगो के पास एक ही मेसेज भेजा गया है। जिसमे पहले helo फिर उसके बाद कैसे है आप, फिर आपकी मदद चाहिए कहते हुए 10 हजार उनके द्वारा दिये गए खाते में डालने की बात कही गई है।
जिन लोगो के पास मेसेज भेजा गया उन्होंने बतलाया कि दूसरे का अकॉउंट नंबर क्यो दे रहे हो, अभी तो कमलेश से बात हुआ है तो उन्होंने तो किसी प्रकार से मैसेज नही भेजने की बात कही है कहने के बाद। किसी प्रकार से जवाब नही दिया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बतलाया कि कमलेश साहू का फेसबुक एकाउंट किसी के द्वारा हैक कर लिया गया है और कल रात से मदद के नाम पर रकम मांगी जा रही है। श्री साहू ने कहा कि इस तरह की मेसेज किसी के पास आता है तो एक बार सम्बंधित व्यक्ति को फ़ोन जरूर करें। आपके सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो जाता है तो उसकी रिपोर्ट अवश्य करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *