रानीतराई मंड़ाई मिलन समारोह में सोमवार को भाजपा एवं कांग्रेस नेता पहुंचे आभार ब्यक्त करने


रानीतराई। दीपावली के प्रथम सोमवार को रानीतराई मंड़ाई का आयोजन किया गया मंड़ाई में धमतरी जिला, दुर्ग जिला , बालोद , बेमेतरा , रायपुर जिला सहित क्षेत्र के हजारों लोगी की उपस्थिति रही । मंडाई मिलन समारोह में भाजपा प्रत्याशी एवं दुर्ग सासंद विजय बघेल ने सभी को मंडाई की बधाई देते हुए लोकतंत्र के महापर्व मतदान में भाग लेकर चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए आभार ब्यक्त किये ,। उसी मंच पर कांग्रेस के तरफ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आशीष वर्मा ने भी आभार ब्यक्त किया मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का सरपंच निर्मल जैन एवं पंचों ने शाल श्रीफल से सम्मान किया ईस अवसर पर किसान नेता पूर्व विधायक डा . दयाराम साहू, भाजपा नेता संजय बघेल , पूर्व सरपंच राधेरमन चन्द्राकर ,प्रदेश भाजपा किसान नेता धनराज साहू,सोहन शुक्ला, गंगादीन साहू ,संदीप मिश्रा नेतराम वर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,जनपद सदस्य रमनसिंह टिकरिहा कमलेश वर्मा, महेंद्र साहू ,तीक्षण साहू , डाया लाल साहू , भविष्य जैन हिमाचल साहू ,,सुनील साहू ,तुला राम साहू ,संजय यादव ,नवल किशोर शुक्ला , सहीस राम देवांगन सहित अनेकों भाजपा ,कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *