कांग्रेस का टूटता तिलिस्म फिंगेश्वर और छुरा से 130 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

खबर हेमंत तिवारी

।।राजिम/इन दिनों राजिम विधानसभा चुनाव का प्रचार पूरे सबाब में है। मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गया है। तो ऐसे में बड़ी में संख्या में ग्रामीणों का भाजपा में शामिल होना बीजेपी के लिए एक प्रकार का शुभ संकेत माना जा रहा है।जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर है तो कांग्रेस के कुनबे में बेचैनी बढ़ा दी है।जिससे कांग्रेस प्रत्याशी की धड़कन तेज होना लाजमी है।बता दे की राजिम शहर के सर्कस ग्राउंड में शनिवार को दोपहर प्रदेश के मुखिया भूपेश

बघेल चुनावी प्रचार प्रसार के लिए राजिम पहुंच रहे हैं उनके आने के ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को विकासखंड मुख्यालय फिंगेश्वर में 110 तथा छुरा में 20 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इस मौके पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने गमछा पहनकर प्रवेश कराया। और सबका स्वागत किया बता दे फिंगेश्वर में जन आशीर्वाद के लिए पहुंचे रोहित साहू के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।ये लोग भाजपा के रीति और नीति से इतना प्रभावित है कि उन्होंने भाजपा प्रवेश एन चुनाव के समय कर दिया। भाजपा प्रवेश की चर्चा पूरे विधानसभा के साथ ही राजधानी के गलियारों में भी सुनने को मिल रही है। मौके पर उपस्थित भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में जितने गांव हैं सभी जगह मुझे जन आशीर्वाद मिल रहा है इस बार लोग विश्वास के साथ कह रहे हैं कि हम अपने घर के बेटे को जो हमारा स्थानीय निवासी है।जो विधायक बनने के बाद हमे हमेशा राजिम में मिलेंगे इन्हे खोजने हमे रायपुर नही जाना पड़ेगा इसलिए इस बार रोहित को ही विधायक बनाना है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर इन्होंने भाजपा का दामन थामा है। शीघ्र भाजपा की सरकार बनेगी और राजिम में कमल फूल खिलेगा। तो वही इस प्रकार बड़ी संख्या भाजपा प्रवेश से कांग्रेस की खिसकती जमीन साफ साफ दिखाई दे रहा है।इस मौके पर फिंगेश्वर मंडल के अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, चंद्रशेखर हरित, रामू साहू, महेश यादव, राजू साहू, मनीष हरित, किरण सोनी, छुरा में जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव,नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराम धुर्वा, ऋतुराज, सोमप्रकाश साहू, पीलू राम यादव, रामलाल कुलदीप शाहिद बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *