मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धान का झालर “चिरई चुगनी” बांधने की रस्म पूरा किया

पाटन। छत्तीसगढ़ के संस्कृति से जुड़ी हर परम्परा का निर्वहन एवं संजोने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाता रहा है। आज अपने निवास पर धान का झालर “चिरई चुगनी” बांधने की रस्म मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर कहा कि

आज देवारी तिहार के सुरहुत्ती हरय, ए सुग्घर बेरा म “धान के कटोरा” हमर छत्तीसगढ़ के घर दुवारी मन म धान के बने “चिरई चुगनी” लगाय के परंपरा हरय। मैं आज अपन दुवारी म चिरई चुगनी लगा के सबके सुख-समृद्धि अऊ खुशहाली के कामना करत हंव अऊ जम्मो प्रदेशवासी मन ले भी अपन घर दुवारी म चिरई चुगनी लगाए के अपील करत हंव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *