दुर्ग. जिले में मंगलवार को 5 नये कोरोना पाजेटिव मरीज मिले। जिसमे उतई का सरकारी डॉक्टर, एक पाटन के ग्राम कोपेडीह,एक दुर्ग ग्रामीण के डुमरडीह और 2 कुम्हारी के रहने वाले है। सभी संक्रमितों के प्राइमरी कांटेक्ट में आने वाले लोगो की जानकारी जुटाई जा रही है।
उतई में मिले डॉक्टर शासकीय हॉस्पिटल उतई में पदस्थ है। अस्पताल के साथ साथ अपने निजी क्लिनिक में भी मरीज देखते थे। स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टर के क्लिनिक एवं उतई अस्पताल के ओपीडी को सील कर दिया है। वही डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। दुर्ग ग्रामीण में मिले दूसरी मरीज ग्राम डूमरडीह की 7 वर्षीय बच्ची है जिनका कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। बच्ची को संक्रमन कैसे हुआ इसका पता नही चल पाया है। दुर्ग जिले में अब तक 102 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है जिनमे से 58 स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके है। 3 मरीज की मौत भी हो चुकी है। कलेक्टर दुर्ग ने लोगों से कोरोना के संक्रमन से बचने के लिये एहतियात बरतने की अपील किया है।
