नगरीय प्रशासन सचिव ने रोका छेका अभियान का किया अवलोकन

पाटन — सुश्री अलरमेलमंगई डी सचिव , छ ग शासन, नगरीय प्रशासन द्वारा राज्य शासन के महत्त्वाकांक्षी अभियान ” रोका छेका ” का पाटन एवं कुम्हारी में क्रियान्वयन का अवलोकन किया गया। खुले में घूमने वाले मवेशियों हेतु गोठान की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन सचिव ने दोनों नगरीय निकायों के गोठान का निरीक्षण कर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मवेशियों को गोठान में रखने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि चारा की समुचित इंतजाम किये जावे गोठान में एकत्र गोबर से खाद बनाने की प्रक्रिया को भी तेज करने के हिदायत दी इस अवसर पर निकाय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *