राजीव लोचन फाउंडेशन ने डीडी नगर सेक्टर 2 मैदान में दशहरा महोत्सव का आयोजन किया

रायपुर, राजीव लोचन फाउंडेशन ने दशहरा महोत्सव का आयोजन डीडी नगर में संपन्न किया। रावण दहन से पूर्व आयोजित मंचीय कार्यक्रम में रावण और राम के दूत के रूप में अंगद के बीच शांति सुलह वार्ता हुआ। जिसमें राम का संदेश रावण को अंगद ने दिया। पर रावण के अहंकारी स्वरूप ने अंतत युद्ध के लिए विवश कर दिया। प्रतीकात्मक संगीतमय युद्ध के पश्चात 11 फीट के रावण को जलाकर न्याय, धर्म और सत्य के जीत का रूप दिया गया। उक्त अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक प्रमोद मिश्रा, अध्यक्ष ललित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अरुण मिश्रा, अरविंद मिश्रा, संजय मिश्रा, आलोक मिश्रा, अतुल मिश्रा, सविता मिश्रा अपर्णा मिश्रा, मानसी मिश्रा, यशवंत पुरोहित, योगेश पुरोहित, सत्यम प्रधान, चिंतामणि साहू, गीता प्रधान, विद्या साहू, मृणाल टेंबरेकर, मनोज टेबरेकर सहित नागरिकगण उपस्थित थे। ललित मिश्रा अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *