जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 26 को


दुर्ग ____जिला पंचायत, दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 26 जून 2020 को प्रातः 11ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वर्षा के पहले होने वाले संक्रमण एवं कोविड-19 से निपटने की तैयारी खरीफ फसलों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। राजीव गांधी योजना के संबंध में चर्चा कर निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की वर्तमान स्थिति में संचालन की तैयारी के साथ ही जिला पंचायत का बजट अनुमान वर्ष 2020-21 का अनुमोदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *