World Cup 2023: भारत की लगातार चौथी जीत, सबसे तेज 26 हजार रन बनाकर किंग कोहली ने रचा इतिहास

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना लाजवाब प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार चौथा मैच जीत लिया है. उसने पुणे में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 103 रन की नाबाद पारी खेली. वर्ल्ड कप हिस्ट्री में यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब भारत ने लगातार 4 जीत दर्ज की हैं.

257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बल्लेबाजी शुरू की. टीम इंडिया का स्कोर 150 रनों के पार पहुंच गया है. कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने विश्व कप में अपना पहला अर्द्धशतक लगाया है. इसके अलावा विराट कोहली ने भी विश्व कप 2023 में अपना तीसरा अर्द्धशतक पूरा कर लिया है. श्रेयस अय्यर के रुप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए की टीम ने 256 रन बनाए हैं. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और पॉइंट टेबल पर न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है. बांग्लादेश को इस वर्ल्ड कप में अब तक 3 में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है और वह पॉइंट टेबल पर छठे स्थान पर है. ऐसे में भारत और बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.

भारतीय स्पिनरों ने दिखाया दम
बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों लिटन दास और तंज़ीद हसन ने 93 रनों की साझेदारी भरी पारी खेली. बांग्लादेश को पहला झटका मैच के 15वें ओवर में लगा जब कुलदीप यादव की गेंद पर तंज़ीद हसन को एलबीडब्ल्यू करार दिया गया. तंज़ीद ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. तंज़ीद हसन की जगह बल्लेबाजी करने उतरे नजमुल हुसैन ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नजमुल को रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिया गया.

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मेहदी हसन मिराज भी कुछ खास नहीं कर पाए और महज 3 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े के एल राहुल ने शानदार तरीके से कैच कर लिया. मैच के 28वें ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास को जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल ने कैच किया. लिटन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए.

मैच के 38वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर गिल ने तौहीद हृदोय (18) को लपक लिया. फिर 43वें ओवर में बुमराह की गेंद पर जडेजा ने शानदार कैच लेकर मुश्फिकुर रहीम (38) को चलता किया. नसुम अहमद (14) को सिराज की गेंद पर विकेटकीपर के एल राहुल ने लपक लिया. आखिरी ओवर में बुमराह के शानदार यॉर्कर को महमूदुल्लाह भांप नहीं पाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. हालांकि महमूदुल्लाह ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बनाए जिसमें 3 चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं.  

चोटिल होकर फील्ड से बाहर हुए पंड्या
मैच के दौरान टीम इंडिया के लिए बुरी खबर भी आई. मैच के 9वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए और उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा. अपने पहले ओवर में चोटिल हुए पंड्या को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पंड्या के ओवर की बाकी बची 3 गेंदे विराट कोहली ने फेंकी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *