भरर में विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

पाटन / प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम भरर में आयोजित किया जा रहा है!दिव्या कलिहारी ने बताया की कार्यक्रम दोपहर 12:00 से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश स्तर तथा विधानसभा की महिलाऐ सम्मेलन में भाग लेगी!कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में विजय बघेल सांसद व विधायक प्रत्याशी पाटन सभा को सम्बोधित करेंगे! साथ ही अन्य वक्ता जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, रामशिला साहू जी पूर्व कैबिनेट मंत्री,शीतल नायक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,हर्षा चंद्राकर जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा / जिला पंचायत सदस्य,स्वाति साहू जिला प्रभारी महिला मोर्चा करेंगे!कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू,लोकमनी चंद्राकर, राजू निषाद,महिला मोर्चा शैलेन्द्री मंडावी,निशा सोनी, गायत्री साहू जी,इंद्रा कोसरिया,जिला महामंत्री गायत्री वर्मा,जयश्री राजपूत ने अपील की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *