बेटी बचाओ मंच ने मातृ नवमी में देश के दिवंगत महिलाओं के नाम किया तर्पण

* रायपुर, बेटी बचाओ मंच रायपुर जोन एवं डगनिया के महिला पदाधिकारियो ने मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा की उपस्थिति में मातृ नवमी यानी शनिवार को रोहिणीपुरम तालाब में देश व प्रदेश के समस्त दिवंगत महिलाओं के नाम तर्पण किया । ऐसी महिलाएं जिन्हें लावारिस समझ दाह संस्कार कर दिया गया या जो लापता हो गए, उन्हें भी यह तर्पण समर्पित किया गया। बेटी बचाओ मंच की ओर से 2021 से यह श्राद्ध व तर्पण किया जा रहा है। इस दौरान चावल, तिल, गुड़, उड़द आदि का अर्पण किया गया। तर्पण करने वालों में मुख्य रूप से ललित मिश्रा, मृणालिनी मिश्रा, कृष्णा वर्मा, लीला रहंगडाले, आशा चंद्राकर, दिव्या शुक्ला , पार्वती वर्मा, दमयंती ठाकरे, हेमा यादव, प्रभा चंद्राकार, नंद कुमारी वर्मा, गायत्री बघेल सहित पदाधिकारी शामिल थे। ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *