पाटन क्षेत्र के युवाओं के लिए खुला अधिकारी – शासकीय कर्मचारी बनने का रास्ता

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सौजन्य से पाटन में नि: शुल्क कोचिंग का शुभारंभ**सभी वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को पीएससी व्यापम एसएससी बैंकिंग का मिलेगा नि: शुल्क शैक्षणिक

कोचिंग*अधिकारी कर्मचारी बनने के सपने संजोए प्रतिभाशाली युवाओं के लिए शुक्रवार 6अक्टूबर का दिन अपने आप में किसी सपने के सच होने जैसा रहा। जहां मुख्यमंत्री के मंशानुरूप आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सभी वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नि: शुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। जिसमें पाटन क्षेत्र के 40 युवाओं को पीएससी व्यापम एसएससी बैंकिंग परीक्षा की तैयारी हेतु उड़ान एकेडमी द्वारा नि: शुल्क कोचिंग दिया जाएगा।नि: शुल्क कोचिंग का शुभारंभ शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, आशीष चन्द्राकर,सरिता वर्मा, उड़ान एकेडमी शिक्षक भारत सिंग एवं राजेश उक्के द्वारा ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना पश्चात युवाओं को कोचिंग बुक सेट भेंटकर किया गया। अधिकारी कर्मचारी बनने के अवसर उपलब्ध कराने पर उपस्थित युवाओं के चेहरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता के भाव झलक रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *