राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा

उतई।राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की।
पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना होगा लागू कांकेर के पंचायती राज सम्मेलन में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
पॉवर कंपनी प्रबंधन द्वारा एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों पर राज्य शासन के 3 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजन लागू होने के बाद पुरानी पेंशन लागू ना करके कुछ मामलों में केन्द्र सरकार के निर्णयानुसार 23 दिसंबर, 2003 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार पॉवर कंपनी प्रबंधन मनमर्जी से एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ करते हुए केन्द्र व राज्य दोनों में लागू होने वाले कम लाभप्रद नियमों को ही खिचड़ी बनाकर विद्युत कंपनी में लागू किया जा रहा है। विद्युत कंपनी प्रबंधन द्वारा एन. पी. एस. विद्युत कर्मियों पर लागू परिवार पेंशन की व्यवस्था राज्य शासन के निर्णय के पश्चात समाप्त कर दी थी. अब पुनः केन्द्र शासन के अनुरूप परिवार पेंशन की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। कंपनी प्रबंधन द्वारा राज्य शासन के निर्णय के अनुसार विद्युत कंपनी में 2004 के बाद से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं करने से कर्मचारी विरोध के रुपए आ गए थे। श्री मनोज खरे, डायरेक्टर प्रशासन श्री रामकृष्णा, महाप्रबंधक श्री अशोक वर्मा , मुख्य अभियंता (एच .आर.) डिस्ट्रीब्यूशन श्री पी. के .कश्यप, श्री विनय दुबे, मुख्य अभियंता (HR ) , जेनरेशन कंपनी, के साथ ही सभी कंपनी के महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक एव छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियन्ता संघ की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष भूपेश वर्मा, प्रांतीय महासचिव बी.बी. जायसवाल, प्रांतीय संयोजक एस.के. बड़घैंया, कोषाध्यक्ष दीप्तेन मुखर्जी, अतिरिक्त महासचिव श्याम कार्तिक राठौर, संगठन सचिव तनोज मित्रा, विधि सचिव समीर पांडे, गणेश शंकर रेड्डी आदि ने मुख्यमंत्री बघेल के घोषणा का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *