ग्राम गुनरबोड में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक आशीष छाबड़ा ने किया लोकार्पण एवम भूमिपूजन,,

सुनील नामदेव बेमेतरा*आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरभट्टी के आश्रित ग्राम गुनरबोड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.. कार्यक्रम की शुरुआत सदगुरु कबीर साहब, पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं गुरु गुसाई डा. भानुप्रताप साहेब जी की पूजा अर्चना कर मंच निर्माण (कबीर कुटी के पास) 03 लाख, कबीर कुटी में आहता निर्माण 1.10 लाख, सांस्कृतिक मंच निर्माण 02 लाख, सांस्कृतिक मंच का जीर्णोधार 02 लाख रुपए का लोकार्पण सहित मुख्य मार्ग से बस्ती पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 20 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *