शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली दुर्ग में दिनांक 05.10.23 को प्राचार्य डॉ.नागरत्ना गनवीर के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी प्रो. वेद प्रकाश सिंह के संयोजन में छात्र – छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों से परिचित कराने एवं उनके उचित मार्गदर्शन हेतु अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. एस. आर. कनौजिया सहायक प्राध्यापक(प्राणी विज्ञान ),शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव (छ.ग.) की उपस्थिति रही। उन्होंने ने ‘राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभ उसमें युवाओं की भूमिका और देश हित में उसके दूरगामी प्रभाव ‘ पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। प्राचार्य ने कहा कि मुख्य अतिथि के रुप में कनौजिया सर का आगमन निसंदेह पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ममता तथा आभार प्रदर्शन श्री नूतन देवांगन के द्वारा किया गया । इस अवसर पर प्रो. निवेदिता मुखर्जी,प्रो. लिनेंद्र कुमारवर्मा,डॉ. पूजा पाण्डेय , प्रो. शंभू, प्रो. रीतू श्रीवास्तव, ,प्रो. विनीता,प्रो.सतीश प्रो. करन आदि की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्यों से परिचित कराने व्याख्यान का आयोजन
