पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत पहंडोर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में उड़ीसा से आकर क्वारंटाइन हुए इकलौते युवक यमन कुमार मढ़रिया स्कूल में रहते हुए अपनी समय का बेहतर उपयोग कर रहे हैं वह स्कूल प्रांगण की साफ सफाई के साथ ही नियमित रूप से स्कूल परिसर में लगे पौधों में पानी डालकर उनकी सेवा कर रहे हैं । संस्था के प्रधान पाठक लक्ष्मण कुमार देवांगन ने जब छात्र छात्राओं के सूखा राशन वितरण के दौरान स्कूल के गेट से विद्यालय का अवलोकन किया तो युवक को पौधों में पानी डालते देखकर उनके इस सेवा भावना की सराहना की विद्यालय के शिक्षक श्रीमती ममता साहू ने बताया कि युवक पूर्व में विद्यालय का विद्यार्थी था शिक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि युवक ने अपनी सेवा भावना से अन्य क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटीन लोगों के लिए सीख देकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है । युवक की सेवा भावना की पहंडोर के सरपंच पुरुषोत्तम मढ़रिया, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा समस्त शिक्षकों ने सराहना की ।
