हड़ताल के दौरान निलंबित हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बहाली आदेश जारी

  • दुर्ग जिले में 207 कर्मचारियो को किया गया था निलंबित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले दुर्ग जिले से करीब 500 डॉक्टरर्स, स्टॉफ नर्सेस एवं आरएचओ 21 अगस्त से 13 सितंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में रहे थे इस दौरान छत्तीसगढ़ के बहुत सारे जिलों में 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को एस्मा लगाकर बर्खास्त व निलंबित कर दिया गया जिसमें दुर्ग जिले से 207 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था । 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त तो हो गया लेकिन बर्खास्त व निलंबित अमले की बहाली अभी तक नही हो पाई थी जिनका बहाली आदेश आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है कर्मचारियों के वापस आने से दुर्ग जिले के स्वास्थ्य विभाग में पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *