खेल से तन ही नही मन भी स्वस्थ रहता है-राकेश ठाकुर

सेलूद। समीपस्थ ग्राम मुड़पार में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता एवं डायरेक्टर अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ शासन राकेश ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्यात खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने अपने बचपन के यादों को ताज किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है तथा खेल के माध्यम से हम न केवल अपने शरीर को तंदरूस्त रख सकते है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करते है।


कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए। श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जमकर तारीफ करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ियों की पौराणिक परंपरा अनुसार चले आ रहे खेल भौंरा, बांटी, फुगडी,कबड्डी, खोखो,बिल्लस, पिट्ठुल खेलों को रमन सिंह के 15 वर्षीय बाहरी कार्यकाल के बावजूद देश ही नही बल्कि पूरे विश्व में पहचान दिलाया है।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घुघवा की टीम रही, द्वितीय उतई व तृतीय निपानी की टीम रही सभी टीमो के खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना श्री ठाकुर ने किया।
इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष लोचन यादव, कोमल पटेल,मिथलेश यादव,टुम्मान यादव,पप्पू यादव समीर, बिट्टू यादव,चिन्टू देशलहरे, ईशवर यादव, हिमाचल पटेल, मनोज यादव, परस पटेल, तेजराम यादव, खेलावन यादव, पूर्ण निर्माण गुलशन, आदित्य, केशव, जय पटेल, निलेश यादव,नरसिंह यादव, टोमन पटेल, हरिशकर, दिलीप यादव, बाबी, खेमचंद भुपेन्द्र, जीतराम, सजय,माहवीर, आनद किशोर, यंशवत यादव, जगेश यादव,योगेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *