प्रधान पाठक के.एल.यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

खबर हेमंत तिवारी पाण्डुका/ ग्राम पंचायत रजनकटा के वरिष्ठ नागरिक खेमलाल यादव शिक्षक (प्रधान पाठक) द्वारा बरगद का पेड़ लगाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया। चूकिं लोग अपने-अपने जन्मदिन को विशेष यादगार बनाने के लिये अलग-अलग पहल करते है, लेकिन पेड़ लगाकर समाज को यह संदेश दिया जा सकता है। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री यादव जी ने लोगों पेड़ लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे एक कदम आगे आने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आग्रह किया। इस शुभ अवसर पर श्री यादव जी के साथ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उमाशंकर साहू (सेवानिवृत प्रधान पाठक), पूर्व सरपंच किशन कंडरा

(महामन्त्री भाजपा मंडल पांडुका), ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष डॉ. श्रमण साहू उपस्थिति रहें।इस शुभ अवसर पर जन्मदिन की बधाई देने वालों मे गौरव मिश्रा जनपद उपाध्यक्ष छुरा,भगत साहू, बाहर राम यादव, रेख राम साहू, ओंकार पटेल, गणेश राम साहू, गणपत राम साहू, उमा साहू, हिमांशु, सुमित, चूडामनी, लक्ष्मीकांत यादव, वेद प्रकाश यादव, सुरेश, योगेंद्र एवं चेतन साहू आदि लोगों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाए दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *