एसडीएम व तहसील कार्यालय बेमेतरा एवं तहसील दाढ़ी में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

बेमेतरा,, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत दिनांक 04.10.2023 को तहसील कार्यालय परिसर बेमेतरा एवं तहसील कार्यालय परिसर दाढ़ी का साफ-सफाई सुश्री सुरूचि सिंह एस.डी.एम. बेमेतरा के नेतृत्व में किया गया। तहसील कार्यालय परिसर में स्थापित वर्षामापी यंत्र के आसपास उगे घास-फुस को भी साफ किया गया। जिसमें सहयोग संस्था बेमेतरा, नगर पालिका परिषद बेमेतरा का सहयोग रहा। नगर पालिका परिषद बेमेतरा के स्वच्छा वाहन में कचरे को भरकर अन्यत्र डंप कराया गया। इस स्वच्छता अभियान में सुरूचि सिंह, एस.डी.एम. बेमेतरा, परमानंद बंजारे तहसीलदार बेमेतरा, सुश्री राजश्री पाण्डे, नायब तहसीलदार बेमेतरा, चांदनी देवांगन नायब तहसीलदार बेमेतरा, जयंत कुमार पटले नायब तहसीलदार दाढ़ी, राजस्व निरीक्षकगण खुमान देशमुख, लक्ष्मीनारायण शर्मा एवं पटवारीगण अभिषेक माली, कुंदन सिंह राजपूत, निर्जल कुमार डिंडोरे, विजय पाल उपस्थित होकर स्वच्छता कार्य में भागीदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *