भूपेश सरकार के स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना से प्रतिभवान छात्र-छात्राओं के सपने होंगे साकार-प्यारेलाल साहू

छत्तीसगढ़ के समस्त 146 विकासखंडों सहित चार शहरों में खुले निःशुल्क स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर

आरंग -जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के महामंत्री प्यारेलाल साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने के लिए छग की भुपेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचारी ‘स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना‘ का शुभारंभ किया जाना निश्चित ही सराहनीय कदम है। श्री साहू ने आगे कहा कि पैसे की तंगी के चलते प्रतिभावान छात्र-छात्राए कोचिंग एवं उचित शैक्षणिक मार्गदर्शन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं अब ऐसे जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की चिंता सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने किया है अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के इस अभिनव पहल से जरूरतमंद प्रतिभावान छात्र-छात्राएं को इंजीनियर एवं डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा।

आपको बता दें कि, इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी और कक्षा 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थी को संबंधित विकासखंड, शहर के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा। विकासखंड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान और गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाना है। इसमें प्री-मेडिकल और प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह कक्षाएं शाम 3 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होंगी, इस संबंध में विषय विशेषज्ञ नोडल अधिकारी और प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू-वे संवाद रहेगा, मतलब विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *