जिला स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार प्रतियोगिता 5 को

छुरा @बच्चों में गणित, विज्ञान, तकनीकी अवधारणाओं को विकसित करने हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। एपीसी विल्सन पी थॉमस की अध्यक्षता एवं नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा, बीआरसी तेजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में नोडल सदस्यों का जिला स्तरीय बैठक बीआरसी कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रभार दिया गया। सभी निर्णायकों को प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण तथ्यों एवं निर्णय के बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करने के निर्देश दिए गए। जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन धनंजय सिन्हा ने जानकारी दिया कि एलिमेंट्री लेवल पर विज्ञान प्रदर्शनी, कबाड़ से जुगाड़ एवं पुस्तक प्रदर्शनी में ब्लॉक से चयनित प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त प्रादर्श भाग लेंगे। सेकेंडरी लेवल पर विज्ञान प्रदर्शनी तथा पुस्तक प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। वहीं दोनों लेवल के क्वीज प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त जोड़ी ही जिला स्तर शिरकत करेंगे। बैठक में जिला नोडल डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, अजय यादव, कामता प्रसाद साहू, प्रकाश पात्र, हुमन निषाद, गोपाल कंसारी, बसंत निषाद, वंदिता गोधेजा, कविता सिन्हा, प्रीती सिन्हा, प्राची ठाकुर, सुदामा प्रसाद लोधी, तृपेंद्र मिश्रा, सतीश मालवीय, संजय साहू, भूमिका साहू, प्रदीप यादव, जितेंद्र साहू, लोकनाथ तारक, करुणा शर्मा, अनिल मेघवानी, राजेश देवांगन, दिव्या प्रधान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *