जन-चौपाल में मिले 260 आवेदन

 जिला पंचायत सीईओ ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

आवेदनों के गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिये निर्देश

गरियाबंद@लोकेश्वर सिन्हा। प्रति सप्ताह की भांति संयुक्त जिला कार्यालय में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनचौपाल मे कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने जिले के नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में आये सभी नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में ग्राम पंचायत खुर्शीपार के ग्रामीणों ने गांव में मोबाईल में सिग्नल कम आने पर पर टॉवर लगाने की मांग की। इसी तरह गंगाराम ध्रुव ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिला है। जबकि अन्य किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो चुकी है जिसे दिलाने की मांग की। इस पर सीईओ ने मौंके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम सढ़ौली की  भानबाई एवं रेवती बाई ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम पंडरीपानी के ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी होने एवं बालिका शौचालय नहीं होने की जानकारी दी। इसी तरह ग्राम सुरसाबांधा के मोहन साहू ने 2023 के सर्वे सूची में अपना नाम जुड़वाने, ग्राम जिडार के दिलीप कुमार ने अनुकंपा नियुक्ति, ग्राम कोपरा की हेमलता साहू ने निराश्रित पेंशन दिलाने, ग्राम पंचायत रूवाड़ के लोगों ने हायर सेकेण्डरी शाला मरम्मत कराने, ग्राम सोरिद खुर्द के किसानों ने सड़क बनाने, ग्राम हरदी की मनटोरा बाई ने वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम पोंड़ के गोपाल राम यादव ने पशु शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने एवं बिन्द्रानवागढ़ के ग्रामीणों ने चौंकी में महिला पुलिस की नियुक्ति करने की मांग की। इस पर सीईओ ने उनके आवेदनों को गंभीरतापूर्वक पढ़कर अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *