आज दक्षिण विधानसभा में आप पार्टी ताल ठोकेगी-केजरीवाल की गारंटी यात्रा निकलेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा केजरीवाल की गारंटी यात्रा जन जन तक पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में कल 4 अक्टूबर बुधवार को संध्या 4 बजे केजरीवाल की गारंटी यात्रा कटोरातालाब बुढीमाता मंदिर से वाहन रैली के रूप में प्रस्थान होगी। पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इस वाहन रैली में विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी बुराड़ी दिल्ली के विधायक श्री संजीव झा जी शामिल होंगे। इस रैली में आयोजन प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, यूथ बिन प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, आर एस ठाकुर अधिवक्ता, एकांत अग्रवाल, किशोर सोनी, नरेंद्र ठाकुर, विनोद चंद्राकर, गोपाल शर्मा, रेखा अग्रवाल, विपिन चतुर्वेदी, राजेंद्र डागा, चित्रकांत अग्रवाल, शुभम तिवारी, उत्कर्ष ठाकुर, विशेष तिवारी, अभिनव झा, आदि के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली में विशेष रुप से जिला अध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के घोषित प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह एवं रायपुर ग्रामीण के घोषित प्रत्याशी तरुण वैध भी शामिल होंगे। वाहन रैली रायपुर दक्षिण विधानसभा की महा बाईक रैली होगी जो संध्या 4 बजे दुर्गा मंदिर पुराना राजेंद्र नगर, कटोरातालाब से प्रारंभ होकर नेताजी चौक,काली माता मंदिर, ओ सी एम चौक, नलघर चौक, छोटापारा, सिटी कोतवाली, सदर बाजार, कंकाली तालाब रोड, पुरानी बस्ती थाना, लाखे नगर, रायपुरा चौक, मैना बार से चंगोराभाटा, बाजार चौक, कुशालपुर चौक, दंतेश्वरी मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 3, भाटागांव चौक नाका चौक से नहर रोड से मठपुरैना, हमर अस्पताल चौक, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका, सिद्धार्थ चौक, हरदेव लाला चौक साहू कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंचकर सभा के रूप में परिणित होगी। श्री विजय झा ने कहा है कि दक्षिण के मतदाता कांग्रेस और भाजपा दोनों से त्रस्त हो चुके हैं आज भी पट्टा वितरण झुनझुना पकड़ा जैसा हो रहा है मात्र 25 परसेंट नागरिकों को पट्टा मिलेगा जैसे 18 लाख बेरोजगार होते हुए मात्र एक लाख को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है लगभग 75 परसेंट को पत्ता के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया है इससे बड़ी बात है कि पत्ता उन्हीं को मिलेगा जो सर्व पंजी में नाम होगा 2 वर्ष पहले सरकार द्वारा सर्वे कराया गया था अनेक लोगों सर्वे में भी घर में ना रहने के कारण छूट गए थे। आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गारंटी के तहत शासकीय भूमि पर निवासरत व मकान बने हुए लोगों को पट्टा देगी तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः सर्वे करावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *