कांग्रेस सरकार के कान में कब सुनाई देगी छत्तीसगढ़ की बेटियों की चीख : रोहित साहू


रोशन सिंह@उतई । कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खडगे, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को मध्यप्रदेश में एक बेटी के साथ हुई दुर्भाग्यजनक घटना दिखाई देती है लेकिन छत्तीसगढ़ में नवमीं में पढ़ने वाली बच्ची से बलात्कार के बारे में चुप्पी साध लिया। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला मंत्री रोहित साहू ने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया है कि छत्तीसगढ़ की दुष्कर्म पीड़ित बेटियों की चीख उन्हें क्यों सुनाई नही देतीं? छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए खड़गे जी ने भाजपा शासन में क्या हो रहा इसकी जानकारी तो रखते हैं लेकिन जिस राज्य से बयान दे रहे हैं वहां की स्थिति उन्हें मालूम नहीं है या यहां की की बेटियों, बहनों, बुजुर्ग महतारियों की तकलीफों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। राजधानी के करीब धरसीवां में पांच साल की बच्ची से बलात्कार होती है, लेकिन कांग्रेस के नेता चुप हैं। उन्हें सुकमा के पोटा केबिन में नन्हीं बच्ची की पीड़ा का एहसास नहीं है, आरंग के पास रक्षाबन्धन के दिन एक बहन के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर आंख बंद कर रखी है।
रोहित साहू ने कहा, राहुल गांधी ने दुष्कर्म के एक मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को गुनाहगार बता दिया तो वह खड़गे जी को सुनाई दे गया। गांधी परिवार जो कहे, उसे दोहराना खड़गे जी का मुख्य कर्म है। नित्य कर्म है। रोज ही उन्हें गांधी परिवार के वचनों का भजन गाना ही पड़ता है। न जाने कब केसरी जी की गति को प्राप्त हो जाएं, इसलिए उतना ही सुनते हैं, जितना राहुल, सोनिया, प्रियंका बोलें। उतना ही कहते हैं, जितना गांधी परिवार कहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *