रायपुर,,,शंकर नगर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ कुलदीप जुनेजा विधायक के मुख्य आतिथ्य एवं ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग के अध्यक्षता में किया गया।* *काली माता वार्ड के पार्षद अमितेश भारतद्वाज विशेष अतिथि के रूप में रहे उपस्थित।*दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा निःशुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 काली माता वार्ड के सेक्टर – 2 श्री बालाजी उद्यान शंकर नगर रायपुर में 48 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ कुलदीप जुनेजा म विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मुख्य आतिथ्य तथा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य में आमजनों के स्वस्थ को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरन्तर निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का प्रारंभ किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ नाम भारत में ही नही पूरे विश्व पहचाना जा सके इसके हम सदैव तत्पर हैं। विधायक ने कहा कि ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य के आमजनों को शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।आज योगाभ्यास केन्द्र शुभारंभ के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वार्ड के पार्षद अमितेश भारतद्वाज, राजेश राजेद्रीया, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, श्री दीवान , छबि राम साहू, सी एल सोनवनी, श्री लच्छू राम निषाद, श्रीमती ज्योति साहू, श्रीमती सुषमा उइके, श्री आर सी चंद्रवंशी, रश्मि पटेल, सीमा टंडन, दिव्या सेन, असना गौतम,महेश्वर, प्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण उपस्थित रहे।इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक प्रदीप साहू द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 से 07:30 बजे स्थान:- वार्ड क्रमांक 11 काली माता वार्ड के सेक्टर – 2 श्री बालाजी उद्यान शंकर नगर रायपुर में किया जाएगा।
48 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ सेक्टर 2 शंकर नगर रायपुर में
