गोधन न्याय योजना अन्याय योजना साबित हुई-पितृपक्ष में गौ हत्या का कलंक सरकार पर लगा-चारा घोटाला भी हुआ पार्टी कार्यालय में बैठक कर दिवंगत गोवंश के निधन के प्रति विरोध करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

रायपुर,,, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़िया योजना गोधन न्याय योजना व्यावहारिक रूप से असफल तो थी ही, अब हीरापुर जलवायु में 06 गौवंश की मृत्यु इस बात को प्रमाणित करती है, कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना अब अन्याय योजना के रूप में प्रमाणित हो गई है। आसपास के लोगों का यह भी आरोप है कि 06 नहीं 13 गौ माता की मृत्यु हुई है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि रायपुर राजधानी को कलंकित करने वाली हीरापुर जरवाय गौठान में 06 गौवंश असमय काल के आगोश में समा गया हैं। निगम सूत्रों के अनुसार प्रति गाय मात्र 27 रुपया गौठान के लिए आबंटित किया जाता है। वह 27 रुपया भी चारा घोटाले की तरह जिम्मेदार लोग भ्रष्टाचार में घी पी लेते हैं। कल दिवंगत गौ माता को देखने से ही स्पष्ट हो रहा है कि गौठान में सीमा से अधिक जानवर रखे गए हैं। बरसात के कारण कीचड़, गंदगी, जानवरों को बैठने का स्थान नहीं है। साथ ही मृत गौ माता हड्डी का ढांचा दिख रही है। स्पष्ट है कि उनको चारा पानी का सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ। पितृपक्ष में छत्तीसगढ़ सरकार गौ हत्या की दोषी हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, प्रकाश ठाकुर, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षाणी, सचिव पीएस पन्नू, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, किसान विंग अध्यक्ष शीत चंद्राकर,जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, यूथ विंग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, राज शर्मा, संकल्प दुबे, आदि ने इस घटना की निंदा करते हुए गौ माता से क्षमा याचना की है तथा दोषियों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा हीरापुर जरवाय गौठान का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *