पीड़ित शोषित किसानों ने फुंडहर से आजाद चौक रायपुर तक पदयात्रा निकाली-मुआवजा व नौकरी की मांग-आप पार्टी ने समर्थन किया

रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर नया रायपुर के भू अर्जन के बाद मुआवजा न मिलने से पीड़ित तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी की मांग करते हुए आज गांधी जयंती के पावन पर्व पर फुंडहर से पदयात्रा प्रारंभ होकर राम मंदिर चौक तदपश्चात शास्त्री चौक, शारदा चौक होते हुए आजाद चौक महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। नया रायपुर के किसानों के मुआवजा व बेरोजगारों को रोजगार देने के संबंध में लगाकर विरोध किया जा रहे हैं। किसान संयुक्त मोर्चा के नेता रूपन चंद्राकर, कामता रात्रे, ललित यादव, फुलेश बारले, गिरधर पटेल, मस्तराम यादव, कुलेश्वर साहू के नेतृत्व में पदयात्रा निकल गया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा एवं अनुसूचित जाति अध्यक्ष परमानंद जांगडे ने आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने उच्च न्यायालय का आदेश का पालन करते हुए चार गुना मुआवजा जमीन का देने की मांग की अन्यथा जमीन को वैसे ही मुक्त किया जाए जैसे रविशंकर विश्वविद्यालय के अर्जित भूमि को वापस करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट से हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *