देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाली। भरोसा यात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, अर्जुंदा व देवरी के जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भरोसा यात्रा की समापन पर स्थानीय बस स्टैंड में आम सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि भाजपा के बीते 15 साल के कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार और कुशासन को जनता कभी भूल नहीं पाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कि गलत नीतियों से देश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी है। केंद्र सरकार ने वादा खिलाफी कर देश के सामने झूठ पेश किया है। उन्होंने कहा कि किसान के जेब में पैसा जाता है तो दर्द भाजपाइयों को होता है। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार किस तरह से किसानों, मजदूरों, महिलाओं सहित सभी

वर्गों और विशेष तौर पर गांव में आर्थिक मजबूती के लिए काम किया हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा तथा महिलाओं के भरोसे की सरकार है। भाजपा के नेता जब भी छत्तीसगढ़ में आते हैं। झूठ बोलकर चले जाते हैं। भरोसा यात्रा में प्रवक्ता प्रकाश नाहटा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, डॉ नारायण साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर, संजय साहू, प्रशांत बोकाङे, भूपेद्र चंद्राकर, चंद्रहास देवांगन, आलोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, भोजराज साहू, संतुराम पटेल, हिमेश्वरी देवांगन, अनुभव शर्मा, सागर साहू, रामस्वरूप साहू, भूपेश नायक, संजीव चौधरी, हेमलता साहू साथ थे।
