स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे खैरझिटीकला में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए

सुनील नामदेव बेमेतरा* साजा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरझिटीकला में आयोजित किसान सम्मेलन में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,उन्होंने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया। पूरे साजा क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे,आज किसान साथी खुश हैं कि उनकी मेहनत को हमारी सरकार सम्मान दे रही है। इस बार धान की खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ होगी और धान के एक-एक दाना को खरीदेगी हमारी सरकार। ये किसान सम्मेलन नहीं किसान साथियों का हमारे सरकार के प्रति अपार जनसमर्थन है। इस अवसर पर नवनिर्मित रानी अवंतीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण कर स्कूली बच्चों और ग्रामवासियों को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *