गांधी जी ने हमेशा मेहनत करने वालों को सम्मान देने का कार्य किया है -भूपेश बघेल

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सेलूद से निकली भरोसे की यात्रा
  • छत्तीसगढ के किसी भी बेरोजगार के साथ अन्याय नहीं होगा
  • छत्तीसगढ सरकार ही किसानों का धान खरीदती है

पाटन। महात्मा गांधी की जयंंती को कांग्रेस सरकार द्वारा पुरे 90 विधानसभा में भरोसे की सम्मेलन के रुप में सभी विधानसभा में मनाया गया । इसी कड़ी में सी एम ने अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम सेलुद से शुरुआत किया । सर्वप्रथम ग्राम सेलुद के स्वतंत्रता सग्राम सेनानी के परिवार स्वर्गीय डोरीलाल बघेल प्रपौत्र रवि बघेल, स्व अयोध्या प्रसाद कश्यप के पुत्र राधेश्याम कश्यप, स्व जिवधन प्रसाद कश्यप की पत्नि अंजनी बंछोर दिलिप बंछोर, ठाकुर राम नायक की परपौत्री शकुन्तला टिकरिहा,सखाराम तिवारी के पुत्र नंद कुमार तिवारी का मंच से प्रतीक चिन्ह शाल श्रीफल से सम्मान किया गया ।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने अपने भाषण में कहा कि कहा गांधी और शास्त्री जी की देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया ।आज उनको पुरा देश नमन कर रहा है । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की भूमि ग्राम सेलुद को प्रणाम करता हूँ। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को सम्मानित करते हुए गर्व महसुस कर रहा हूं ।गांधी ने मेहनत करने वालो का सम्मान किया ।श्रम करने वाले का छत्तीसगढ में सम्मान हो रहा है ।सुत कातने वाले चरखा को प्रतिक बनाकर गांधी जी ने श्रमवीरो का सम्मान किया है ।गांधी जी ग्राम सुराज की बात करते थे ऊनके लिए उन्होंने योजनाएं बनाई और कार्य भी हुआ । छत्तीसगढ कि सरकार ग्रामीणों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है ।पाटन के सांकरा गाँव में महात्मा गांधी के नाम से हार्टीकल्चर की शुरुआत किया गया है ।छत्तीसगढ में मेहनत कस लोगों के लिए महत्वपूर्ण पांच योजनाएं शुरु करने का काम किया ।छत्तीसगढ में गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से स्कुल में पढ रृहे है। इस बार धान का बोनस आप सबको 28 तारीख को मिल गया । छत्तीसगढ में पांच साल से सुकाल रहा है । इन पांच वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला है । छत्तीसगढ सरकार ही धान खरीदती है ।


डबल इंजन की सरकार में चुनाव वर्ष में ही बोनस मिलता था लेकिन अब पांच वर्ष में राजीव गाँधी न्याय योजना का लाभ मिल रहा है । हमारी सरकार में 30 लाख राशन कार्ड नया बनाया गया है जिसमें सबको 35 किलो चांवल मिल रहा है ग्रामीणों को बिजली बिल हाफ के साथ ग्रामीणों को दस लाख नये आवास के लिए राशि जारी किया गया । आवास योजना के लिए छत्तीसगढ सरकार राशि दे रही है।आवास योजना के लिए छत्तीसगढ सरकार सर्वे करवाकर आवास दे रही है । । कांग्रेस मोहब्बत के दुकान खोलकर रोजगार देने का कार्य कर रही है।कोई भी बेरोजगार के हक नहीं मारा जायेगा । शिकायत मिलने पर जाँच किया जायेगा ।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा में किया माल्यार्पण
बाजार चौक सेलुद स्थित राष्ट्रपति पिता महात्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदय राम वर्मा, छन्नू लाल वर्मा,जिवधन प्रसाद बंछोर की प्रतिमा का पुजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया ।वही ग्राम सेलुद के गांधी चौक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमाओं का भी पुजा अर्चना किया गया ।

ग्राम सेलुद व आसपास के ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से रवि पटेल पंच,मोहन चंद्राकर राजेन्द्र वर्मा,,ममता पटेल,चैत राम बन्जारे, मोतीम बन्जारे,जोगी बारले खोइतान बारले,रामसिंह पठारी, बिसम्भर साहू, नंदू साहू,खोमेद्र पटेल,सुरदास साहू,हिरालाल निर्मलकर,रूपेन्द्र साहू मदन वर्मा,ऐश्वर्या ठाकुर,गन्नु ठाकुर,,संगीता ठाकुर,लक्ष्मी ठाकुर,लता ठाकुर,फ़ागेश्वरी ठाकुर,गायत्री ठाकुर,मनीषा ठाकुर,सीता ठाकुर,राजकुमारी ठाकुर,सीता ठाकुर,देवकी ठाकुर,बेना ठाकुर,लीला ठाकुर,रैनी ठाकुर,नीरा यादव,सीमा ठाकुर,सुनिता ठाकुर,पूनाराम ठाकुर, सरस्वती ठाकुर,पुलक ठाकुर,गायत्री ठाकुर, ज्योति ठाकुर,संतोषी ठाकुर,विनिका ठाकुर,प्रेमिन ठाकुर सुनीता ठाकुर,नेमा ठाकुर,रामेश्वरी,सेबती,गीता ,उषा,लक्षणी,सेवा राम साहू,अमन ठाकुर,मोहित ठाकुर,मनीष साहू,धनंजय साहू,राजूलाल साहू,गजेंद्र साहू,सुमित यादव,जयप्रकाश साहू,अमित साहू,रोहन चक्रधारी,पायल साहू,कुमुदिनी साहू,सहित अन्य ने कांग्रेस प्रवेश किया ।

इस कार्यक्रम में प्रमुख़ रूप से खनिज बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,सुकृत दास साहेब, छग पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ,मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बिट्टू बघेल, कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अस्वनी साहू, जिला सहकारी केन्दीय बैंक दूर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, छग साख सहकारी समिति सेक्टर 1 के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ओ एस डी आशिस वर्मा, मनीष बंछोर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमतीं जयश्री वर्मा,छत्तीसगढ अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर पुरुषोत्तम तिवारी,,खिलावन चन्द्राकर, जनपद सदस्य खिलेश बबलू मारक्ण्डे,अजय सिह राजपूत,राजेंन्द्र बल्लू रॉय,भागवत बंछोर, संजय यदु सुभाष बंछोर, त्रिभुवन यदु,संजय यादव, मन्नु यदु,सुरेन्द्र कुर्रे चिंटु टिकरिहा उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *