उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में स्वच्छता अभियान,,,

दुर्ग ,, दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम मनाया गया ।आज सुबह 10:00 बजे विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनहर लाल साहू ,ग्राम धनोरा के निवासीजन ,विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यार्थियों के द्वारा परम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा गांधीजी के भारत के लिए स्वच्छ’ भारत का सपना,’ के बारे में बताया उनके योगदान का उल्लेख करते हुए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य किस तरह एक दूसरे के पूरक है एवं हमारे जीवन में प्रभाव डालते हैं इस बात को विशेष रूप से प्राचार्य द्वारा बताया गया।सफाई कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण कक्षाएं बरामदे एवं विद्यालय के चारों ओर का क्षेत्र शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं एवं सहयोग से साफ किया गया। आज के कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, ग्राम धनोरा के ग्राम धनोरा के निवासी एवं विद्यालय के तोशी साहू ,तुलसी ,हिना ,तारण, हेमंत, प्रियंका ,पुष्पलता ,चुम्मन, अंजलि, निकिता , रेशमा ,भारती, वंदना ,कुमकुम ,ट्विंकल, विद्या,लकी डिंपल, कुणाल यादव इत्यादि विद्यार्थी गढ़ शामिल रहे। विद्यालय में यह कार्यक्रम अत्यंत उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *