
देवरीबंगला / शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राघोनवागांव में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक की विदाई तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच हुमकरण सुधाकर थे। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक डी एस वासनिक का विशाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सरपंच ने कहा कि प्रधान पाठक श्री वासनिक जी का कार्यकाल सराहनी रहा। विद्यालय में अनुशासन एवं अध्यापन श्रेष्ठ था। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ने कहा कि शिक्षक अपनी प्रतिभा से समाज में सम्मान प्राप्त करता है शिक्षक के कार्य तथा अध्यापन से से गांव में प्रशंसा के पात्र बनते हैं श्रेष्ठ कार्य ही एक व्यक्ति को सफलता की ऊंचाई तक पहुंचना है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच व प्राचार्य संतराम सुधाकर, संकुल प्राचार्य आर के इंदौरिया, संकुल प्रभारी एस आर गंजीर, एस एल खरे, आर बी पाटिल, पुरुषोत्तम सहारे, पंचायत सचिव जागेश्वर साहू, एस के सोनी, सुंदरलाल ठाकुर, लोकनाथ साहू, सहित ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
