सीजीपीएससी अनियमितता पर ‘आप’ का प्रदर्शन**30 सितंबर को सीएम हाउस का घेराव करेगी ‘आप’

बूढ़ा तालाब से दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास को कूच करेंगे AAP कार्यकर्ता**प्रदर्शन के लिए रायुपर में जुट रहे प्रदेशभर के ‘आप’ कार्यकर्ता**CGPSC की साख के लिए सीबीआई जांच जरूरी- ‘आप’**पार्टी लड़ती रहेगी युवाओं के सम्मान की लड़ाई- ‘आप’**रायपुर, 29 सितंबर 2023*सीजीपीएससी गड़बड़ी और घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी लगातार निष्पक्ष जांच की मांग करती रही है। इसी कड़ी में 30 सितंबर (शनिवार) दोपहर 12 बजे बूढा तालाब रायपुर से मुख्यमंत्री आवास के लिए ‘आप’ कार्यकर्ता कूच करेंगे।जहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर ‘आप’ अपना आक्रोश दर्ज कराएगी। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेशभर के ‘आप’ कार्यकर्ताओं का रायपुर आगमन निरंतर जारी है।बकौल ‘आप’ प्रदेश के समस्त परीक्षाओं में धांधली की बात सामने आने से की युवाओं में निराशा का भाव है। परीक्षा नियंत्रक एजेंसियां प्रदेश के युवाओं का भरोसा खो रही हैं। प्रदेश में चाहे भर्ती प्रक्रिया हो रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारी भत्ता हो ये सभी सिर्फ और सिर्फ विज्ञापन ही साबित हो रही हैं। परीक्षा एजेंसियों की इस कार्यशैली से प्रदेश के युवा हताश हैं।आम आदमी पार्टी ने छात्रहित के संघर्षों को बताते हुए कहा कि सीजीपीएससी भ्रष्टाचार के खिलाफ मई में पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। इसी महीने में 21 मई को पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को काले झंडे दिखाने के मामले में ‘आप’ कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी भी हुई थी। साथ ही ‘आप’ ने कहा कि न्याय और सम्मान की लड़ाई में आगे भी प्रदेश के युवाओं को ‘आप’ का समर्थन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *