बेमेतरा,,,, पुलिस के द्वारा एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया जिसे समाधान नाम दिया गया है। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता है। दिनांक 27.09.2023 को एक व्यक्तिय से समाधान नंबर पर शिकायत/सुचना प्राप्त हुआ कि एक लड़की एकता हॉस्पिटल बेमेतरा के पास खड़ी है और बोलने सुनने में असमर्थ है कुछ बात भी नहीं कर पा रही है। समाधान में उक्त शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा समाधान सेल प्रभारी डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है। बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 27.09.2023 को समाधान हेल्पलाईन नंबर से प्राप्त सूचना के अधार पर तत्काल बेमेतरा स्टाफ एकता हॉस्पिटल बेमेतरा के पास पहुचां जहां एक बच्ची चुपचाप, गुमसुम खड़ी थी जिनसे नाम पता पुछने पर कुछ भी बोलने सुनने में असमर्थ और कुछ बात भी नहीं कर पा रही थी, जिस पर बेमेतरा पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुये, बेमेतरा सखी सेंटर में सुरक्षार्थ रखवाया गया। आज दिनांक 28.09.2023 को उक्त बच्ची के संबंध में पता तलाश कर जानकारी प्राप्त कर सिमगा क्षेत्र की रहने वाली उसकी मां को बुलाकर सखी सेंटर बेमेतरा में बच्ची को सही सलामत उसकी मां के सुपुर्द किया गया। बच्ची के मां ने अपने बच्ची को अपने पास पाकर बहुत खुश हुये और खुशी जाहिर करते हुए बेमेतरा पुलिस का हृदय से अभार व्यक्त किये। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, छत्रपाल डहरिया, महिला प्रधान आरक्षक बालमती नायक, आरक्षक मालिक राम सिन्हा, सखी सेंटर के स्टाफ एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।
समाधान हेल्पलाइन की शिकायतों/सुचना पर बेमेतरा पुलिस द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।• बेमेतरा पुलिस ने दिया मानवता और संवेदनशीलता का परिचय।• एक बच्ची को अकेली खड़ी और कुछ भी बताने में असमर्थ होने से सखी सेंटर बेमेतरा में बच्ची को रखागया सुरक्षार्थ।• बच्ची के परिजनों का पतातलाश कर किया गया सुपुर्द।
