पाटन: आजादी की दूसरी संघर्ष ओबीसी जन जागरण महाभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के संबंध ओ.बी.सी.(अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले दक्षिण पाटन के ग्राम बेल्हारी में ओबीसी मिलन समारोह मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रचारक सह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष टिकेश्वर साहू ने शिरकत किया। इस अवसर पर संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू जी ने कहा 10 सितंबर को ही सामाजिक न्याय की स्थापना हेतु आजादी की दूसरी संघर्ष की नींव रखी गई थी इस ओबीसी अधिकार आंदोलन के प्रथम शहिद चुल्हाई राम साहू की याद में इसे ओबीसी दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो ओबीसी समाज के गौरवशाली संघर्ष, संस्कृति, बलिदान एवं परंपराओं का प्रतीक है, जिसे आगे बढ़ाते हुए हजारों जातियां में बिखरे हुए ओबीसी समाज को इकट्ठा करने के लिए ओबीसी संयोजन समिति लगातार कैडर कैंप के माध्यम से ऐतिहासिक वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण देते हुए एकता के सूत्र में बांध रही है।
राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू ने पदाधिकारियों को अपने एरिया के हिसाब से पूर्ण कर्तव्य निष्ट होकर काम करने का आवाहन करते हुए कहा कि हम लोग कोई नया काम नहीं कर रहे है बल्कि अपने महामानव ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, महात्मा गांधी और त्याग मूर्ति रामलखन चंदापुरी के पदचिन्हों पर चलकर अपने गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए आगे बढ़ रहें हैं ।
इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी एस एल साहू, संभाग अध्यक्ष कीरत राम कुल्हारा, पूर्ण कालिक प्रचारक युवराज सिंह सहित दुर्ग जिला के समस्त पदाधिकारी के द्वारा सर्वसम्मति से लोकसभा स्तर पर एक दिवसी मौन व्रत रखकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित करते हुए संयुक्त बयान जारी किया कि संगठन के कैडर से समाज में व्यापक परिवर्तन आया है। इसलिए ग्रामीण स्तर तक कैडर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक और संगठित करने के लिए लोगो से अपील किया।दुर्ग जिला के सक्रिय कार्यकर्ता प्रचारक युवराज सिंह साहू ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए सभी लोगों को तहेदिल से धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में भखारा ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद साहू , बालोद जिला प्रभारी देवनारायण साहू , पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष आनंद राम यादव, दुर्ग जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार धरमगुड़ी,विश्राम सिंह साहू, परमानंद साहू शंकर लाल साहू ,उमेंद्र सिंह चंद्राकर,प्राणनाथ साहू जितेंद्र कुमार साहू,प्यारेलाल,बालमुकुंद नागवंशी आनंद राम यादव,बाबूलाल साहू,देवेंद्र कुमार साहू मोतीलाल साहू,झगरू राम साहू सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दक्षिण पाटन के बेल्हारी में ओबीसी मिलन समारोह मनाया गया
