कलेक्टर ने कोसा घीचा धागाकरण का प्रशिक्षण केन्द्र का किया अवलोकन

गरियाबंद@लोकेश्वर सिन्हा।  कोसा धागाकरण का प्रशिक्षण अंतर्गत ग्राम मालगांव में कोसा घीचा धागाकरण का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसके तहत 20 हितग्राहियों को प्रति दिवस 04 घंटे के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण उपरान्त कोसा धागाकरण के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित किए जाने हेतु सार्थक पहल की जायेगी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कोसा घीचा धागाकरण प्रशिक्षण केन्द्र मालगांव पहुंचकर स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्पान सिल्क यार्न रिलिंग मशीन से बनाये जा रहे धागे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा की।
              सहायक संचालक रेशम  एस.के.कोल्हेकर ने बताया कि ककून बैंक कोसा खरीदकर यहां धागा बनाया जायेगा। इस केन्द्र में 20 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाएं रोजगार प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र में धागा निकालने के लिए 20 मशीन क्रय किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *