परिवर्तन यात्रा में भाजपा ने भरी हुंकार, अऊ नहीं साहिबो बदल के राहिबो


  • जो अपराधी है उन्मादी है छत्तीसगढ़ के शांति व्यवस्था मे खलल डालने वाले लोग है उन पर कानून का बुलडोजर जरूर चलेगा– साव

लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। परिवर्तन यात्रा के तहत जिला मुखालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार देश में एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान के विकास का काम हो रहा है। आजादी के 75 साल बाद देश में पहली बार आदिवासी बेटी देश के राष्ट्रपति बनकर देश को आगे बढ़ा रही है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है।

पांच साल में एक प्राइमरी स्कूल नहीं बना सके
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि दूसरे ओर प्रदेश में जनता को ठगने वाला, झूठ बोलने वाला लबरा की सरकार है। पौने पांच साल हो गए भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने, लेकिन एक भी प्राइमरी स्कूल, एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक भी नई सड़क, एक भी नया पुल पुलिया नही बना। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो गेड़ी चढ़ रहे, भौरा चला रहे, बासी खाने का दिखावा कर रहे। उन्होंने कहा कि ये तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचा बसा है। भूपेश बघेल हमे गेड़ी चढ़ना, भौरा चलाने न सिखाए। प्रदेश के जनता ने उन्हें विकास के लिए बनाया था।

कांग्रेस दोनो हाथ से लूट रही
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार दोनों हाथ से छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रही है। गरीब जनता को लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस ने गंगा जल हाथ में लेकर कसम खाई थी, बिजली बिल हाफ करने, शराब बंदी का वादा किया था। बिजली बिल तो आधा नही हुआ उल्टा लोगो को करंट लगने लगा। बिजली का बिल दुगुना और बिजली हाफ हो गई। अब बदला चुकाने का समय आ गया है। जब वोट डालने जाओगे तो कमल का फूल बटन दबाना है, बदला चुकाना है। रोहित साहू को जितना है।

छत्तीसगढ के महिला अपराध में प्रियंका गांधी खामोश
साव ने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी भिलाई आई थी, जब प्रियंका गांधी आई थी तब रायपुर में एएसपी दफ्तर के नीचे बलात्कार की घटना हुई। रक्षाबंधन के दिन सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। शिक्षक दिवस के दिन महिला शिक्षक के साथ बलात्कार की घटना हुई। महिला को अस्मिता सुरक्षित नही है। लेकिन इस पर प्रियंका गांधी खामोश रही। कुछ नही कहा। उन्होंने आरोप लगाए कि छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल का चारागाह बन गया है। भूपेश बघेल और ढेबर दोनो हाथ से छत्तीसगढ़ के जनता को लूटने का काम कर रहे है।

भाजपा आएगी तो सुशासन आएगा
प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आयेगी तो छत्तीसगढ़ में भी योगी का बुलडोजर चलेगा। छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था का राज, सुशासन का राज, खुशी का राज होगा। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा छत्तीसगढ़ में तरक्की आएगी। छत्तीसगढ़ को बचाने का कमल खिलाना है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी सरकार
केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2003 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। उस समय जैसा उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा था आज भी वैसा ही उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, जंगल राज चल रहा है। अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। कार्यकर्ता एकजुट हो कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।

किसान के बेटे पर जताया भरोसा
इसके पहले भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली है। यात्रा को लेकर कार्यकर्ता में उत्साह दिख रहा है। रोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को जनता तक पहुंचाना है। मैं छोटे किसान का बेटा हूं पार्टी के वरिष्ठ नेता पर केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा किया है। आपका भाई बेटा हूं। राजिम में चुनाव जिताएं। राजिम विधानसभा में बाहर रहने वाले बड़े नेता को हमारे क्षेत्र की समस्या सुनने और फोन उठाने का समय नहीं रहता। दो हजार खर्चा करने के बाद विधायक मिलते है।

कांग्रेस ने गरीबो का आवास छीना
आमसभा में सांसद चुन्नीलाल ने सीधे कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस के गांधी परिवार के प्रधानमंत्री ने जिले के एक गांव को गोद लिया था। आज वहां कमर भुजिया की क्या स्तिथि है देख सकते है। राज्य में उनकी सरकार है फिर भी आज स्थिति चिंतानजनक है। प्रधानमंत्री ने आवास योजना लागू की लेकिन प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने गरीब की छत छीन ली। सुपेबेड़ा को लेकर तरह तरह को घोषण की लेकिन कुछ नही हुआ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता करते हुए 74 करोड़ क्रिटिकल केयर के लिए दिए। उसे भी कांग्रेस ने दबा दिया है।

कुर्सी दिखे खाली, कार्यकर्ता नही दिखे
गांधी मैंदान में चल रहे परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ कुर्सियां खाली नजर आई वही जिले के कई दिग्गज कार्यकर्ता हैं जो मंच पर ना कार्यकताओं के भीड़ में नजर नही आये। वही कुछ मौजूद कार्यकर्ताओं से सवाल पूछने पर नाम नही लिखने के शर्त पर बताया कि भाजपा ने रोहित साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है वो पहले कांग्रेस और जोगी के पार्टी में काम किया है जोगी के पार्टी से विधायक के लिए चुनाव भी लड़ा हैं जिसमे उनको हार का सामना करना पड़ा। जो व्यक्ति 2,3 साल पहले भाजपा पार्टी में शामिल हुवा हैं उन्हें टिकट दिया है तो ये नाराजगी जायज हैं
हो सकता है आने वाले चुनाव में कही उनको फिर से हार का सामना करना पड़े।

ये रहे मौजुद
आमसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा , केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी , पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू, परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, परिवर्तन यात्रा के जिला प्रभारी अशोक बजाज जी, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, राजिम विधानसभा प्रभारी भागवत हरित, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेश अवस्थी, अजय रोहरा, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी, लालिमा ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *