प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मार्ग में कीचड़ और गड्ढे ही गड्ढे ,,,कूद फांदकर मरीज पहुंच रहे अस्पताल

खबर हेमंत तिवारी

पांडुका/ अंचल के 30 गांवो के लिए एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच मार्ग कीचड़ से सराबोर है। बता दे कि स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जाते हैं पर वहां तक पहुंच मार्ग की हालत बहुत ही बीमार और दयनीय स्थिति में है । जिसके लिए कोई उपचार नहीं जिम्मेदारों के पास नही है। ये मार्ग बहुत ही खराब होने की वजह से इलाज के लिए आने वाले मरीज सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं ।चलो कर्मचारी अधिकारी जैसे भी कूद फांदकर वहां तक पहुंच ही जाते हैं। पर उन मरीजों का क्या होता होगा जिनका तबीयत खराब होते हैं।

उन्हें पैदल या सायकल मोटरसाइकल से आना जाना रहता है। जब महतारी वाहन या फिर 108 वाहन से मरीजों को लाया जाता है । तो कीचड़ भरे गड्ढे रास्ते में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से मरीजों की तकलीफ बढ़ा देती है इस मार्ग पर सीसी रोड नहीं होने की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित मोहल्ले वालों को भी बहुत परेशानियों के सामना करना पड़ता है बता दे की इस मार्ग में हाई स्कूल भवन और पशु औषधालय सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुका स्थित है और सड़क की हालत और कीचड़ भरे रास्ते को देखकर हर कोई कहता है कि जगह-जगह सीसी रोड बन गया पर इतनी जरूरत पड़ने वाला जगह में अब तक सीसी रोड क्यों नहीं बन पाया ग्राम पंचायत इस पर कभी ध्यान नहीं दे पाई तो वही जिला प्रशासन भी कभी ईश पर ध्यान नहीं दे पाया और अंचल के जन प्रतिनिधि भी निकम्मे साबित हो रहे हैं।जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के शासकीय कार्यालय में विभिन्न प्रकार के अधिकारियों का जाना रहता है तो वहीं पास में लगे लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस भी है जहां अधिकारी आराम फरमांते और अपनी थकान मिटाते हैं। पर उनकी नजर जरा भी इस मार्ग की हालत पर नहीं जाती जिस वजह से आम राह गिर और मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और ऐसे में मरीज कीचड़ से बचते बचाते कूद फांदकर अस्पताल पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *