23 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में सेजस जंजगिरी के खिलाडियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विक्रम शाह की खबर,,, कुम्हारी। कसडोल में विगत 14-09-23 से 17-09-23 को आयोजित 23 वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 के फेंसिंग (तलवारबाज़ी) खेल में दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के खिलाडियों ने भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एवं विभिन्न आयु वर्ग में अनेक पदक प्राप्त किये | प्रतियोगिता का उदघाटन श्री सिद्धांत मिश्रा जनपद अध्यक्ष कसडोल ने किया और समापन श्री चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक – बिलाईगढ़ ने किया | उक्त प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के 72 फेंसिंग खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे 20 खिलाडी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी से थे | सभी खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किया पदक विजेताओं में रितिका चतुर्वेदी कक्षा 8 वी ने 14 वर्ष बालिका वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 10 वा स्थान प्राप्त किया | चेतना साहू ने 14 वर्ष बालिका वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया |जिज्ञासा साहू ने कक्षा 9 वी 17 वर्ष बालिका वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 6वा स्थान प्राप्त किया | नुपुर वर्मा कक्षा 12वी 19 वर्ष बालिका वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 3रा स्थान प्राप्त किया| ईशान कुमार साहू कक्षा 7वी 14 वर्ष बालक वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| रूद्र प्रताप कक्षा 11वी 19 वर्ष बालक वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 11वां स्थान प्राप्त किया ।दिव्यांश साहू कक्षा 10वी 17 वर्ष बालक वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 6वा स्थान प्राप्त किया माही साहू कक्षा 11वी 17वर्ष बालिका वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5वा स्थान प्राप्त किया| तनूजा साहू कक्षा 9वी 17वर्ष बालिका वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9वा स्थान प्राप्त किया लीना साहू कक्षा 10 वी 17वर्ष बालिका वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 4था स्थान प्राप्त किया चंचल यादव कक्षा 11 वी 19 वर्ष बालिका वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| ख़ुशी साहू कक्षा 11वी 19 वर्ष बालिका वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| चित्रांश कक्षा 9 वी 14 वर्ष बालक वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| दीपांशु कक्षा 11वी 17 वर्ष बालक वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 2 रा स्थान प्राप्त किया पंकज कुमार साहू कक्षा 11वी 19 वर्ष बालक वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| दिगेश्वर साहू कक्षा 10 वी 17 वर्ष बालक वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में कांस्य पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9वा स्थान प्राप्त किया|हर्ष रजक कक्षा 12 वी 19 वर्ष बालक वर्ग के फॉयल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया| टोमन कक्षा 11वी 19 वर्ष बालक वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 5 वा स्थान प्राप्त किया|धनंजय कुमार कक्षा 12 वी 19 वर्ष बालक वर्ग के ईपी टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9 वा स्थान प्राप्त किय उदयभान कक्षा 12 वी 19 वर्ष बालक वर्ग के सेबर टीम प्रतियोगिता में रजत पदक एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 9 वा स्थान प्राप्त किया|फेंसिंग (तलवारबाज़ी) में सेजस जंजगिरी के दीपांशु , लीना साहू एवं नुपुर वर्मा तीन खिलाडियो का चयन जम्मू कश्मीर व महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त सभी खिलाडियों को विद्यालय में विशेष सभा आयोजित कर सम्मानित किया गया |दुर्ग संभाग के बालिका प्रशिक्षक श्रीमती देमेश्वरी वर्मा एवं बालक प्रशिक्षक निखिल कुमार जांभुलकर (स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी एवं दल प्रबंधक के रूप में मृत्युंजय शर्मा पीटीआई शा.उ.मा.वि. जेवरा बेमेतरा ने नेतृत्व किया | व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडी आगामी राष्ट्रीय शालेय फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे | खिलाड़ियों के इस उम्दा प्रदर्शन पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित अशोक साहू एल्डरमैन जंजगिरी, रूपराम साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति सेजस जंजगिरी, तीरथ देवांगन उपाध्यक्ष शाला विकास समिति सेजस जंजगिरी समस्त सदस्य शाला विकास समिति सेजस जंजगिरी, प्राचार्य श्रीमती मिनी गोपीनाथन, वरिष्ठ व्याख्याता एम. के. राजपूत, प्रभारी अंग्रेजी माध्यम श्रीमती तृप्ति सिंह, प्रधान पाठिका अंग्रेजी माध्यम श्रीमती अंजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *