पत्रकार वार्ता में भाजपा ने कहा कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ अपराध में टॉप पर चला गया है

पाटन। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को रेस्ट हाउस पाटन में पत्रकार वार्ता में राज्य के कांग्रेस सरकार की विफलता को गिनाते हुए परिवर्तन यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार की विफलताओं को आम जनता तक पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ की पहचान एक विकासशील प्रदेश के रूप में होती थी। लेकिन आज विकास के नाम पर 28 वां स्थान पर खिसक गया है। अपराध के मामले में छतीसगढ़ टॉप पर है इन सब का कारण गांव गांव में बिक रहा शराब, गांजा का नशा ही बड़ा कारण है जो पूरे प्रदेश को बरबादी की ओर बढ़ गया है जबकि कांग्रेस ने गंगाजल उठाकर पूर्ण शराब बंदी का वादा किया था। पूरे प्रदेश में नशे का व्यापार सरकार की संरक्षण में चल रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि नशा के बाद भ्र्ष्टाचार के मामले में प्रदेश ने रिकार्ड कायम किया है पी एस सी के परीक्षा में धांधली कर युवाओ के भविष्य के साथ खेला गया है । प्रदेश में 57 हजार पद स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त है जिसे भरा नही गया जबकि प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में 16 लाख 4 हजार 6 सौ 35, पंजीकृत बेरोजगार है। लेकिन बेरोजगारी भत्ता केवल 1 लाख 14 हजार को दिया जा रहा है। विजय बघेल को पाटन से प्रत्याशी बनाकर बलि का बकरा बोलने वाले लोग भाजपा के सूची को देखकर आखिर परेशान क्यों हो रहे है।


घोषणा पत्र में शराबबंदी को शामिल करने के सवाल पर विधान सभा के प्रत्यासी विजय बघेल ने कहा कि लोगों की विचार विमर्श के बाद एक सप्ताह विचार मंथन के बाद सच्चाई पर आधारित घोषणा पत्र तैयार किया जायेगा। 33 प्रतिशत महिलाओं की आरक्षण की बात पर परिवर्तन यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि अधिकतम महिलाओं को टिकिट देने का प्रयास करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद विजय बघेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा घोषणा पत्र का दायित्व मुझे मिला 33 विधानसभा का दौरा हो चुका है। कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा था जिसमे से कोई भी घोषणा पूर्ण रूप से पूरा नही किया गया श्री बघेल ने कहा कि मुझे सन्तोष है कि भाजपा में ऊपर जनता का विश्वाश बढ़ा है क्योंकि लोग अपने से स्व विवेक से आगे आकर भाजपा के घोषणा पत्र के हर वर्ग का सुझाव मिला है श्री बघेल ने कहा सरकार से सबकी अपेक्षाएं रहती है।भाजपा सच पर आधारित घोषणा पत्र बनाएगा जिसका लाभ आमजनता तक पहुंच सके। सासंद एवम प्रत्यासी विजय बघेल ने स्थानीय मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि पाटन विधान सभा मे केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन नही किया जा रहा है। जैसे नल जल योजना के अंतर्गत पाटन के किसी भी ग्राम में नल जल योजना का लाभ जनता को नही मिला है ,प्रधान मंत्री आवास योजना भी पाटन में सफल नही होने दिया गया सांसद ने प्रदेश के योजनाओं पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की रीपा जैसे योजना जो महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाता है लेकिन इसे भी चखना का पैकेट तैयार करवाया जा रहा है। पक्षियों के संरक्षण के नाम से बेलौदी,चीचा,अचनाकपुर, सांतरा में केवल टापू बना दिया गया है जहां केवल कांग्रेसी पक्षी घूम रहे है। विजय बघेल ने मुख्यमंत्री के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि विधान सभा मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नही किया गया जो भी बना है वह भाजपा शासन में बना है। सांसद ने मुख्यमंत्री के असफलताओं को गिनाते हुए कहा कि जामगांव आर को तहसील नही बना पाए है अमलेश्वर क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग सरकार की संरक्षण में हो रहा है। धरती के भगवान किसानों के साथ भी कांग्रेस सरकार दादागिरी कर वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर घटिया किस्म के धूल मिट्टी युक्त खाद दे रहे है। कई किसानों के नाम से पर्ची कांट कर खाद कानून व्यवस्था सबसे पहले ठीक किया जाएगा।
पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,सचिदानंद उपासने,मडंल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लोकमणी चन्द्राकर,राजा पाठक,हरिशंकर साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *