भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची पाटन….कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को कलंकित करने का काम किया है-रघुवर दास

पाटन। छत्तीसगढ़ में सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे है। एक बार फिर से सत्ता में आने भाजपा पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार को होते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा पतोरा, सेलूद, गोंडपेंड्री, फुंडा, देवादा होते हुए देर शाम पाटन पहुंची।


पाटन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहलाने वाले राज्य का अपमान पिछले पांच साल से कांग्रेस सरकार कर रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बैंक के नाम से खाता में शराब माफिया,कोल माफिया,सट्टा माफिया,चावल घोटाले का पैसा जमा कर रहे है। और छत्तसगढ़ियो की ईमानदारी का पैसा अपने आकाओं को भेज कर खुश करने में लगे है। पाटन क्षेत्र की जनता ने बहुत विश्वास से विधायक बना कर मुख्यमंत्री बनाया लेकिन पाटन क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के लिये एक भी इंडस्ट्रीज नही बना है। सिंचाई के साधन के लिये कोई बांध नही बनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन की जनता को पिछड़ा रखना चाहता है। आज युवाओ को नशेड़ी बना दिये है। पूरा छत्तीसगढ़ के युवा नशे की चपेट में है। छत्तीसगढ़ में आज महिलाएं सुरक्षित नही है। छत्तीसगढ़ आज विनाश की ओर जा रही है। छत्तीसगढ़ में 5 सालों में बेटी बहुओं के साथ हो रही बलत्कार के घटना बड़ी है। कांग्रेस के राजकुमारी के स्वागत मे गुलाब की पंखुड़ी बिछाया जाता है लेकिन छत्तीसगढ़ के गरीब जनता को छला जा रहा है। आने वाला चुनाव किसी विधायक को जिताने या हराने का चुनाव नही बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ का मुस्कान मोदी जी के नेतृत्व में डबल ईजन की सरकार ला सकती है।


सांसद विजय बघेल ने कहा गंगाजल उठाकर कसम खा कर ठगने वाले कांग्रेस सरकार को बदलना है। कांग्रेस के नेत्री की सभा मे भीड़ बढ़ाने के लिये स्कूल कालेज सबको बंद करवा दिया,मितानीन,आँगनबाड़ी कार्यकर्ता , स्व सहायता समूह के बहनों को डरा चमका कर भीड़ इकट्ठा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला के अधिकार के लिये लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पारित किया है। मैं नाम मात्र का प्रत्याशी हु मुझे चुनाव जिताने पाटन की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ता कमर कस चुकी है। कांग्रेस के राज में कांग्रेसी जुआ,सट्टा शराब में लिप्त है। भाजपा सरकार में सब ये सब छुपे हुए थे। आज गली मोहल्ला में 24 घंटा शराब बिक रहा है।


पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा पाटन में सड़क बनने के नाम पर भ्र्ष्टाचार हो रहा है। पाटन का विकास नही बल्कि उनके कार्यकर्ताओं का विकास हो रहा है। जनता के लिये सड़क नही बन रही यहां पर कांग्रेसियों के लिये सड़क बनी है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दिया क्या है। राज्य सरकार की बजट में नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी के लिये एक रुपया नही दिया है। कांग्रेस के सरपंच लाल हो गए और गौमाता बेहाल हो गए।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा पाटन को विश्व पटल में बदनाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। पाटन क्षेत्र के बेरोजगार युवा को रोजगार देने कोई काम नही किया।भय भूख और भ्र्ष्टाचार की जननी कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। पाटन क्षेत्र के गाँव गाँव मे सट्टा और शराब का बोलबाला है।
मंच संचालन मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया। आभार लोकमणी चंद्राकर ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से विधायक भांटापारा शिवरतन शर्मा,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,पूर्व मंत्री रमशीला साहू,पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,अनुज शर्मा,सच्चिदानंद उपासने,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चन्द्राकर,लोकमणी चंद्राकर,लालेश्वर साहू, राजू निषाद,दिव्या कलिहारी,संजय बघेल,राजा पाठक,कुणाल शर्मा,अजय बघेल,धनराज साहू,उत्तरा सोनवानी,सुनील वर्मा,हरिशंकर साहू,होरीलाल देवांगन,निशा सोनी,रानी बंछोर, चंद्रिका साहू,केवल देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *