सेजबहार बेटी बचाओ मंच के तीज महोत्सव में तीज सुंदरी प्रतियोगिता सहित विविध गेम्स आयोजित हुए

सेजबहार बेटी बचाओ मंच के तीज महोत्सव में तीज सुंदरी प्रतियोगिता सहित विविध गेम्स आयोजित हुए* रायपुर, सेजबहार बेटी बचाओ मंच का स्थानीय शिव मंदिर सभागार में तीजा पोरा त्योहार धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में लाल साड़ी तथा पारंपरिक श्रृंगार के साथ महिला पदाधिकारी काफी संख्या में तीजापोरा मनाने पहुंची। भवन में चूड़ी, सिंदूर, मेंहदी, आलता से श्रृंगार की व्यवस्था के साथ भगवान शिव की मूर्ति सहित पूजन सामग्री की व्यवस्था मंच की ओर से की गई थी। ।प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा शहर पदाधिकारी अंजली यदु, सुप्रिया धुवारे, किरण कर्स, रूपा यदु, रीना ठाकुर ने शिवजी की पूजा, अर्चना, आरती व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।उक्त अवसर पर सानू बघेल तीज सुंदरी विजेता तथा सोनी शर्मा व तृप्ति बोपचे उपविजेता रहे। मेंहदी प्रतियोगिता प्रथम नेहा लस्से, द्वितीय सपना नायडू तथा तृतीय वर्षा साहू विजयी हुए । छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रीति गौर प्रथम, अंजलि जायसवाल द्वितीय तथा ज्योति वैष्णव तृतीय रहे। व्यंजन में मुख्य रूप से ठेठरी ,खुरमी, खाजा, पीडिया, चौसेला, अइरसा, देहरौरी, फरा लेकर प्रतियोगी उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम का संचालन मंच के सेजबहार अध्यक्ष अनुसूइया यादव, सचिव लता सोनी ने किया ।उक्त अवसर पर आयोजन को सफल बनाने विशेष सक्रिय अध्यक्ष अनसुइया यादव , लता सोनी, सरोज देवांगन ,ज्योति वैष्णव, सुशीला अग्रवाल, कीर्ति शर्मा, वंदना शर्मा, कुमारी चंद्राकर सहित पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *