पाटन।भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 21 सितंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उतई से निकलकर पाटन के पतोरा होकर पाटन पहुंचेगी। पाटन में विशाल आमसभा सम्पन्न होगी। जिसकी तैयारी को लेकर सभा स्थल का जायजा लिया गया। ज्ञात हो पाटन में होने वाले परिवर्तन यात्रा विशाल आमसभा किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड), अरुण साव (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़), विजय बघेल (सांसद व भाजपा प्रत्याशी पाटन विधानसभा), जितेंद्र वर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा) विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगें! परिवर्तन यात्रा के विशालसभा आमसभा में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार व गायिका सुश्री मोना सेन व छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार हीरो अनुज शर्मा होंगे शामिल।

