22 सितंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू के जन्मदिन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में मनाएंगे


उतईदुर्ग ग्रामीण विधानसभा पूर्व विधायक,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी का जन्मदिवस 22 सितंबर शुक्रवार को विधानसभा के विभिन्न स्थानों में कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा मनाया जावेगा ।
जिसमे प्रमुख रूप से रूआबांधा बस्ती ( ज्ञानोदय विद्यालय) सुबह 10 बजे , उतई भाजपा कार्यालय (उतई मंडल ) सुबह 11 बजे , मचांदूर 12 बजे , अण्डा 1 बजे दोपहर , निकुम 1.30 बजे दोपहर , ग्राम भोथली ( अंजोरा मंडल) दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह व भोजन के बाद शाम 4.30 बजे कुथरेल , शाम 5.30 बजे चंदखुरी , चंदखूरी से 32 /16 भिलाई निज निवास में कार्यकर्ताओं ,मतदाताओं से भेंट शाम 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक और रात्रि 7.30 बजे रिसाली मार्केट ( रिसाली मंडल) में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों व जनता के बीच पहुंच अपना जन्मदिवस मनाएंगे।

धनराज साहू द्वारा जानकारी देते कहा कि 22 सितंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू का जन्मदिवस कार्यक्रम कार्यकर्ताओं, समर्थकों द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अनेकों स्थानों पर कार्यकर्ताओं , समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है जिसमे आप सभी भाजपा कार्यकर्ता एवम् जनमानस सादर आमंत्रित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *